जिले में 31 अगस्त तक फॉलो-अप शिविरों का आयोजन जारी

ram

बारां। राज्य सरकार के निर्देश पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 31 अगस्त तक एक दिवसीय फॉलो-अप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में 22 विभागों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविरों में पेंशन, पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली-पानी कनेक्शन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, चिरंजीवी योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।
गुरुवार 13 अगस्त को आयोजित शिविर
ग्रामीण क्षेत्र में शिविर बारां-लिसाडिया, अंता-नागदा, छबड़ा-गुगोर, छीपाबड़ौद-बंजारी, अटरू-कुण्डी व कवाई, शाहबाद-मुण्डियर तथा किशनगंज के नाहरगढ़ में अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित हुए। शहरी क्षेत्र के सभी शिविर नगरपालिका भवन में आयोजित किए गए।
आगामी शिविर-17 अगस्त, सोमवार
ग्रामीण क्षेत्र में शिविर बारां-माथना, अंता-भोज्याखेड़ी, मांगरोल-उदपुरिया, छबड़ा-बापचा, छीपाबड़ौद-कचनारियाकलां, अटरू-बमोरी व किशनपुरा, शाहबाद-कस्बानोनेरा एवं सेमलीफाटक, किशनगंज के कांकड़दा में आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र में शिविर नगरपालिका भवन में लगेगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जन आधार, आधार, राशन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *