जयपुर । प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण कौशल की ट्रेनिंग दिए जाने के निर्देश। उन्होंने भविष्य में एआई की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं और महिलाओं को कौशल विकास के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ए आई के इस दौर में तकनीकी प्रशिक्षण से ही महिलाओं की आजीविका सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने इस हेतु महिला अथिकारिता निदेशालय द्वारा गुणवत्ता पूर्ण तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने शनिवार शासन सचिवालय में उनकी अध्यक्षता में तथा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए। दिया कुमारी ने लाडो प्रोत्साहन योजना पर चर्चा कर, पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने काली बाई भील उड़ान योजना की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने शिक्षा सेतु योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना की भी समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बैठक में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं का समयबद्ध से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत, पेय जल और क्रियाशील शौचालय के कार्यों में तीव्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं उनका उच्चाधिकारी निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करें। इसी प्रकार उन्होंने प्रगतिरत कार्यों का भी निरीक्षण कर उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने अप्रारम्भ कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ये कार्य अप्रारम्भ क्यों हैं इसका समाधान कर कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाये जाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही इस वर्ष आंगनबाड़ियों को 7 हजार 500 नए नंद घर विकसित करने के निर्देश दिए। दिया कुमारी ने शासन सचिव महिला एवं बाल विकास एवं निदेशक आईसीडीएस के प्रयासों से राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र लाभार्थियों को एसआरएस के माध्यम से THR पोषाहार वितरण 86 प्रतिशत होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी पात्र लाभार्थियों को FRS से THR पोषाहार का वितरण किया जाए। उन्होंने इसके साथ ही पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत पिछले वर्ष के पोषण पखवाड़ा में प्रथम आने की सफलता को दोहराते हुए इस बार फिर से राजस्थान को देश में फिर से प्रथम स्थान पर आने की प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों में विभाग को कड़ी मेहनत कर इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर आग्रणी राज्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता से गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।

राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण 86 प्रतिशत हुआ
ram


