जवान से जारी हुआ नया पोस्टर, दिखीं विजय सेतुपति की इंटेंस आँखें, किरदार का खुलासा नहीं

ram

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म जवान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का पहला गीत 27 जुलाई को जारी किया जाएगा। ऐसा समाचार है। जवान में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इस फिल्म में दक्षिण भारत के दो नामचीन सितारों विजय सेतुपति और नयनतारा ने काम किया है। विजय सेतुपति हिन्दी भाषी दर्शकों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। यहाँ के दर्शकों ने उन्हें फर्जी और मास्टर में बहुत सराहा है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने विजय की तेज नजरों का क्लोज-अप पोस्टर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा, “वह आपको करीब से देख रहा है! सावधान रहें।” अभी इस बात का पता नहीं चला है कि विजय का कौनसा करेक्टर होगा, फिर भी अनुमान लगाया जा रहा है कि वे ग्रे शेड में दिखेंगे। हाल ही में शाहरुख ने खुद का बाल्ड (गंजा) लुक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वे बंदूक थामे हुए थे। डायरेक्टर एटली की मूवी ‘जवान’ 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी हैं। ‘जवान’ का पहला गाना सूरमा 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ये वही गाना है, जिसमें शाहरुख लाल शर्ट में दिखते हैं। इसकी एक झलक प्रीव्यू में दिखी थी। इसे जेल में शूट किया गया है। टीजर में इस गाने का जो हिस्सा दिखा, उसमें बैकग्राउंड में हरे कपड़े में कई महिलाएं थाली और ग्लास पीट रही हैं। गाने में शाहरुख के साथ प्रियमणि भी दिख सकती हैं। ‘जवान’ का संगीत तमिल कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। ‘वाई दिस कोलावेरी डी’ इन्हीं का बनाया हुआ था। वे ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। ‘जवान’ में कुल 6 गाने होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *