नाहरगढ : ग्राम गीगचा में विहिप की बैठक में समिति का गठन

ram

नाहरगढ। कस्बे के समीप ग्राम गीगचा में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस समारोह को लेकर में मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बैठक में उपस्थित विहिप नाहरगढ प्रखण्ड अध्यक्ष रामनिवास नागर, प्रखंड मन्त्री सुरेश गोस्वामी, हंसराज नागर, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर, खंड संयोजक देवेंद्र सेन का प्रवास रहा। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हिन्दू संस्कृति, सनातन संस्कृति, गोमाता की रक्षा करने, संगठन को मजबूत करने सहित युवाओं में देश प्रेम की अलख जगाने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से में विहिप नगर अध्यक्ष लेखराज नागर, मन्त्री हरीश नागर, बजरंग दल नगर सयोजक हरिओम नागर और विद्यार्थी प्रमुख संदीप नागर और गौसेवा प्रमुख ललित नागर को बनाया गया। और नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *