नगरनिकाय चुनाव 2026 : बीदासर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना

ram

चूरू। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को बीदासर नगरपालिका के कुल 34 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान बीदासर के कमरा नंबर 08 में 06 मतगणना टेबलों पर कुल 07 राउंड में मतगणना संपन्न हुई। बीदासर में वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय कमला, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के सरिता सिंघि, वार्ड संख्या 3 से आईएनसी के केशर, वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय मोहरा कंवर, वार्ड संख्या 5 से निर्दलीय के इन्द्रा देवी, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के इन्द्रचन्द, वार्ड संख्या 7 से बीजेपी के सुरेन्द्र सुथार, वार्ड संख्या 8 से आईएनसी के शायर देवड़ा, वार्ड संख्या 9 से आईएनसी के सोना देवी, वार्ड संख्या 10 से बीजेपी के राजू देवी, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के धर्मेन्द्र सिंह, वार्ड संख्या 12 से बीजेपी के ज्योति भाटी, वार्ड संख्या 13 से बीजेपी के मदनलाल, वार्ड संख्या 14 से बीजेपी के मदनलाल, वार्ड संख्या 16 से निर्दलीय गजानन्द, वार्ड संख्या 17 से बीजेपी के चंदा, वार्ड संख्या 18 से बीजेपी के सीताराम, वार्ड संख्या 19 से बीजेपी के नरेश कुमार, वार्ड संख्या 20 से बीजेपी के शिवरतन, वार्ड संख्या 21 से बीजेपी के मन्नालाल, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के सुशीला, वार्ड संख्या 23 से आईएनसी के मेहबूब, वार्ड संख्या 24 से आईएनसी के लियाकत अली, वार्ड संख्या 25 से आईएनसी के फरजाना, वार्ड संख्या 26 से आईएनसी के समीम, वार्ड संख्या 27 से आईएनसी के केशर, वार्ड संख्या 28 से बीजेपी के मांगीलाल, वार्ड संख्या 29 से बीजेपी के सुखा राम प्रजापत, वार्ड संख्या 30 से आईएनसी के सुमन देवी, वार्ड संख्या 31 से आईएनसी के लक्ष्मी रैगर, वार्ड संख्या 32 से निर्दलीय पूसी, वार्ड संख्या 33 से आईएनसी के हुक्माराम, वार्ड संख्या 34 से निर्दलीय के मघराज बाल्मिकी, तथा वार्ड संख्या 35 से बीजेपी के श्रीभगवान निर्वाचित हुए। वार्ड संख्या 15 के सदस्य के लिए बीजेपी के सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *