सांसद मंजू शर्मा ने किया ग्रीनफिट मैराथन सीजन-3 के पोस्टर का विमोचन ग्रीनफिट मैराथन में अब तक 7,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन

ram

जयपुर। फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आयोजित होने वाली ग्रीनफिट मैराथन सीजन-3 27 सितंबर 2026 को विद्याधर नगर, जयपुर में आयोजित होने रही है। मैराथन में अब तक 7,000 से अधिक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसी क्रम में आज जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने मैराथन के पोस्टर का विमोचन कर फाउंडेशन की पहल की सराहना की। इस अवसर पर ग्रीनफिट फाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र सिंह, मेंटर अजय अग्रवाल एवं रेस डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल वी.पी. सिंह (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहे। ग्रीनफिट फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मैराथन में 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी की विभिन्न श्रेणियां रखी गई हैं। ग्रीनफिट मैराथन का सन्देश “स्वस्थ भारत, हरित भारत — एक जन आंदोलन”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *