जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की 39वीं बैठक आयोजित हुई। यह कंपनी राजस्थान सरकार और अडानी समूह का संयुक्त उपक्रम है। बैठक में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों से जुड़े प्रावधानों, भूमि संबंधी विषयों और कंपनी के वार्षिक लेखों पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व नीति तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 में इसके अंतर्गत प्रस्तावित व्यय सहित कार्यसूची के अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकांत, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक श्री रोहित गुप्ता तथा संयुक्त शासन सचिव, वित्त श्री देवेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे। अडानी समूह की ओर से अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त उपक्रम के निदेशक श्री आशीष खन्ना तथा कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख एवं निदेशक श्री अजय कुमार शर्मा ने बैठक में भाग लिया।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित
ram


