मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण को मिला बढ़ावा, लाभार्थियों तक पहुंचीं योजनाएं, सुखुरा शिविर में गोद भराई और अन्नप्राशन के साथ भरे गए मातृ वंदना योजना के आवेदन

ram

जोधपुर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान–2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखुरा, पंचायत समिति मंडोर में आयोजित ज्ञान सेतु शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का माध्यम बना। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आईसीडीएस विभाग ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बालिकाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच, सुरक्षित प्रसव एवं बाल देखभाल से संबंधित जानकारी दी। शिविर प्रभारी श्री हिम्मतराम चौधरी एवं सीडीपीओ मंडोर श्रीमती ऊषा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम किस्त के लिए दो आवेदन भरवाए गए। साथ ही श्रीमती किरण एवं श्रीमती नीलम की गोद भराई कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित प्रसव के संबंध में परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में बालिका चेष्टा एवं काव्या का अन्नप्राशन करवाया गया तथा उनकी माताओं को बच्चों के समुचित विकास, संतुलित आहार और देखभाल की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु और समृद्ध परिवार का संदेश देते हुए पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *