राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करणसर में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत

ram

जयपुर। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुगम एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करणसर (जोबनेर) में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। bसीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज एवं उनके परिजन एबीडीएम क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया में आसानी होगी तथा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने में मदद मिलेगी। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों पर एबीडीएम सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से मरीजों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *