कांग्रेस में टिकट को लेकर बड़े फैसले, 75 प्रतिशत युवाओं को मौका, एक परिवार में एक ही टिकट : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

ram

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक में टिकट वितरण को लेकर नए क्राइटेरिया तय किए गए हैं।उन्होंने बताया कि आज सभी विधायकों, ब्लॉक अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में मीटिंग हुई। सिंह ने कहा कि स्थानीय को प्राथमिकता देते हुए टिकट सिर्फ लोकल व्यक्ति को ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल टिकटों में 75 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक परिवार, एक टिकट का फार्मूला होगा।एक परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा, दो-तीन टिकट नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट का फैसला कार्यकर्ताओं के हाथ में रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। लोकल बॉडी, ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं की जनभावना के हिसाब से टिकट तय होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले और प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में बहुत अच्छा माहौल है और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है।

भाजपा सरकार सालों से एक भी काम नहीं करा पाई, मंत्री अपने वार्ड में हैंडपंप तक नहीं लगवा सके
सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जो सरकार रही है वो सालों से एक काम नहीं करा पाई है। जहाँ पानी की टंकी बनी है, बोरिंग कराई है उसका बिजली का बिल तक नहीं भर पाई है।पूरे प्रदेश की बहुत बुरी हालत है। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में विकास ठप पड़ा है और आने वाले सभी नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी बड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी।

पार्षद से लेकर मंत्रियों तक पर निशाना
बीजेपी के जनप्रतिनिधियों की कार्यक्षमता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुझे तो दया आती है मंत्रियों के ऊपर। वो अपने वार्ड में जाकर एक हैंडपंप नहीं लगवा सकते हैं या एक बोरिंग नहीं करवा सकते हैं। ऐसा कोई भी नहीं होगा भारतीय जनता पार्टी का जो ठोक बजाकर कह सकता है कि कल मशीन पहुँच जाएगी और कल बोरिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब मंत्रियों का ये हाल है तो विधायकों और नगर पालिका के कार्यकर्ताओं का तो भगवान ही मालिक है।

टिकट वितरण पर क्या बोले
नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के सवाल पर कांग्रेस नेता ने साफ किया कि कांग्रेस में जिताऊ उम्मीदवार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। जो टिकट का क्राइटेरिया है वो जिताओ है। जो वहाँ व्यक्ति जीत सकता है, जो पार्टी का कार्यकर्ता है, जो पार्टी की विचारधारा का व्यक्ति है, उसी को टिकट दिया जाएगा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले – इस बार अलवर के सम्मान की लड़ाई है, भाजपा के भ्रष्टाचार के किले को ढहाएंगे
नगर निकाय चुनाव से पहले अलवर में कांग्रेस ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मौजूदगी में हुई कांग्रेस की अहम रणनीतिक बैठक में भाजपा को खुली चुनौती दी गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टीकाराम जूली ने साफ कर दिया कि इस बार टिकट को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

टिकट सर्वे से तय होगा, सिफारिश से नहीं
जूली ने दो टूक कहा कि टिकट उसी को मिलेगा जिसकी जनता के बीच ईमानदार और साफ-सुथरी छवि है। जमीनी कार्यकर्ता ही कांग्रेस का चेहरा होगा। पैराशूट नेताओं और चापलूसी की राजनीति के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। पार्टी स्तर पर हर वार्ड में गोपनीय सर्वे कराया जा रहा है, जनता जिसे चाहेगी, वही पार्षद का उम्मीदवार होगा।

भाजपा के झूठे विकास की पोल खोलेगी कांग्रेस
भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा ने अलवर नगर परिषद और सभी नगर पालिकाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। शहर की सड़कें टूटी पड़ी हैं, सफाई व्यवस्था ध्वस्त है, नालियां जाम हैं और जनता त्रस्त है। कांग्रेस इस बार भाजपा के झूठे विकास का पर्दाफाश करने के लिए तुलनात्मक घोषणा पत्र जारी करेगी। इसमें कांग्रेस राज और भाजपा राज के विकास कार्यों की सच्ची तस्वीर जनता के सामने रखी जाएगी। जूली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक पार्षद का चुनाव नहीं है, यह अलवर के सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है। एक-एक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर भाजपा के कुशासन की सच्चाई बतानी है। इस बार अलवर के हर निकाय पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। जूली ने कहा कि अलवर के लोगों ने पिछले तीन साल का शासन देख लिया है। अब यहां दो-दो मंत्री हैं, जबकि पहले भंवर जितेंद्र सिंह अकेले मंत्री थे और 2014 के दौरान उन्होंने जो काम कराए, पूरे अलवर शहर में आज भी वही काम दिखते हैं। उन्होंने कांग्रेस राज के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सीवरेज,मोती डूंगरी का विकास,स्टेडियम का काम हो, में पानी की समस्या के समाधान का काम हो, सभी मोहल्लों और कॉलोनियों में बने सामुदायिक भवन, शहर में पहला तिरंगा झंडा लगाना, नई बसों की शुरुआत और नए अलवर की सोच, वो सब जितेंद्र सिंह जी ने ही प्लान किया था। न्होंने कहा कि पटरी पार और पटरी के इस पार का कॉन्सेप्ट भी जितेंद्र सिंह का था। अलवर में लोग उधर जाना नहीं चाहते थे। दाऊदपुर फाटक वाला आधा-अधूरा फ्लाईओवर था, जिसे पूरा करने के साथ 6 नए फ्लाईओवर बनाने का काम भी उसी दौर में हुआ। पटरी पार की कॉलोनियों में सिंगल फेज बोरिंग और सीसी सड़कें भी उसी विजन का हिस्सा थीं। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत,विधायक कांति मीणा, मांगेलाल मीणा,ललित यादव,सफिया जुबेर खान,जौहरी मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष ,पार्षद प्रत्याशी और सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *