मतगणना स्थल पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त

ram

जैसलमेर। नगर परिषद जैसलमेर एवं नगरा पालिका पोकरण के लिए सोमवार, 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में मतगणना प्रारम्भ होगी। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर मतगणना स्थल एवं उसके बाहर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट नियुक्त किये है।

आदेश के अनुसार उपायुक्त उपनिवेशन रामस्वरूप चौहान को मतगणना क्षेत्र के बाहर एवं सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र के लिए तथा उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ ताराचन्द वेकेट को मतगणना क्षेत्र के अन्दर एवं उसके लगते हुए क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट लगाया है। इनके साथ पुलिस अधिकारी एवं आवश्यक पुलिस बल तैनात रहेगा।

इस प्रकार रहेगी पार्किग व्यवस्था

मतगणना के दौरान महाविद्यालय बाउण्ड्री के अन्दर बनाई गई बेरिकेटिग में केवल जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी के वाहन की प्रवेश केे लिए मान्य होगे। इसके साथ ही महाविद्यालय के अन्दर मतगणना व्यवस्थाओं से जुडे अधिकारियों/ कर्मचारियों के विभागीय एवं निजी वाहन की पार्किग व्यवस्था रहेगी। महाविद्यालय की बाउण्ड्री के अन्दर कोई वाहन एवं आम नागरिक का प्रवेश निषेध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *