जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सोमवार को विधानसभा में पदोन्नत अधिकारियों व कर्मचारियों ने आभार जताया। पदोन्नत कर्मियों ने देवनानी का माला व दुपट्टा पहनाकर और मुँह मीठा कराकर अभिनन्दन किया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों देवनानी ने 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 52 कर्मचारी व अधिकारियों को पदोन्नत किया था। देवनानी ने गत दो वर्षों में विधानसभा के 121 कर्मियों को पदोन्नत किया है। इस मौके पर नव पदोन्नत उप सचिव सर्व योगेश त्रिपाठी, शिव कुमार शर्मा, धर्मचन्द मिश्रा, अल्का दुआ, मंगलाराम और अतुल पंडया, राजस्थान विधान सभा अधिकारी परिषद के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिनेश राव सहित पदोन्नत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विधान सभा कर्मियों ने विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार— पदोन्नत कर्मियों ने किया स्पीकर का अभिनन्दन देवनानी ने दो वर्षों में किया 121 कर्मियों को पदोन्नत
ram


