जिले मे “ग्रामीण सेवा शिविरों” का शुभारंभ

ram

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शुक्रवार को जिले भर में जन कल्याण शिविरों के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर–2026 का शुभारंभ हुआ। इसके अन्तर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शुक्रवार से प्रारंभ हुए ग्रामीण सेवा शिविर आगामी 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में चिकित्सा विभाग द्वारा समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही उनकी बीपी, शुगर एवं कॉमन कैंसर (सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर) की जांच की जाएगी। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष आयुवर्ग की बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। आमजन की आभा आईडी बनाई जाएगी। बीपी एवं शुगर की जांच में पॉजिटिव पाए गए एवं फॉलोअप पर आने वाले मरीजों का नियमानुसार उपचार कर एनसीडी पोर्टल पर आभा आईडी के माध्यम से डेटा इन्द्राज किया जाएगा।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमे महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग (ट्राइबल एरिया)। के साथ बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी रोग की स्क्रीनिंग की जाएगी। पोषण किट वितरण के साथ निक्षय मित्र बनाए जाएंगे। पीएमजेएवाई कार्ड बनाकर वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *