कंप्यूटर ‘ओ’ लेवल कोर्स के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण के आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून

ram

जयपुर। नेशनल करियर सर्विस सेंटर, भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उप-क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अतुल कुमार सोनू ने बताया कि स्पेशल कोचिंग स्कीम के तहत ग्रुप ‘सी’ परीक्षाओं की कोचिंग तथा नाइलिट (NIELIT) के माध्यम से कंप्यूटर ‘ओ’ लेवल सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर अवधारणाओं पर आधारित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान 80 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति रखने वाले अभ्यर्थियों को 1000 रुपए प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। साथ ही पुस्तकों एवं स्टेशनरी की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होंगे तथा सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर में संचालित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक नेशनल करियर सर्विस सेंटर, ब्लॉक-बी, कमरा नंबर 131-132, एमआई कैम्पस, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, जयपुर में संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष संख्या 0141-2708915 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *