कोटा : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को रहेंगे बांसवाड़ा दौरे पर

ram

– विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की देंगे सौगात
– सियाम ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
कोटा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (25 सितम्बर) को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा से 42 हजार करोड़ रुपए की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को देंगे। वे इस अवसर पर राजस्थान सरकार के 30 हजार 339 करोड़ रुपए से अधिक के 48 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में भी किया जाएगा।
15 हजार युवाओं को प्रदान किए जाएंगे नियुक्ति पत्र- राजस्थान में युवाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इस क्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 5778 पशु परिचरों, 4197 कनिष्ठ सहायकों, 1800 कनिष्ठ अनुदेशकों, 1464 कनिष्ठ अभियंताओं, तृतीय श्रेणी लेवल-2 के 1200 अध्यापकों, अन्य पदों एवं अनुकंपात्मक नियुक्ति सहित 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। सियाम ऑडिटोरियम में कोटा जिले के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *