नई दिल्ली। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (SPPL), जो भारत में Kodak टीवी की ऑफिशियल ब्रांड लाइसेंसी है, इसने कोडक ब्रांड के तहत Matrix QLED Google TV की 2026 रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज में 32-इंच, 40-इंच और 43-इंच के मॉडल्स शामिल हैं। ये लॉन्च उन लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है जो कम बजट में QLED पैनल वाला एक किफायती स्मार्ट टीवी तलाश रहे हैं। ब्राइटनेस और कलर्स के मामले में QLED पैनल्स को आमतौर पर स्टैंडर्ड LED पैनल्स से बेहतर टेक्नोलॉजी माना जाता है। अगर आप इसमें इंटरेस्टेड हैं, तो इनकी प्राइस और बाकी डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।
प्राइस और अवेलेबिलिटी
Kodak Matrix QLED Google TV 2026 मॉडल्स की कीमतें इस प्रकार हैं:
32-इंच मॉडल: 10,999 रुपये
40-इंच मॉडल: 15,999 रुपये
43-इंच मॉडल: 16,999 रुपये
ये सभी मॉडल्स भारत में SPPL के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस टीवी सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका QLED पैनल है। आपको ये डिस्प्ले टेक्नोलॉजी तीनों ही स्क्रीन साइज में मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ट्रेडिशनल LED टीवी की तुलना में ये बेहतर ब्राइटनेस, बेहतरीन कलर रिप्रोडक्शन और वाइडर व्यूइंग एंगल्स डिलीवर कर सकता है। हालांकि, बजट सेगमेंट में QLED मिलने की वजह से उम्मीदों को थोड़ा प्रैक्टिकल ही रखें तो बेहतर होगा। इन मॉडल्स के अंदर परफॉर्मेंस के लिए ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Google TV 5.0 की लेयर मिलती है। इसका मतलब है कि आपको एक क्लीन और कंटेंट-फोकस्ड इंटरफेस देखने को मिलेगा, जिसके जरिए गूगल प्ले स्टोर से 10,000 से भी ज्यादा एप्स और गेम्स का एक्सेस पाया जा सकता है। इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Apple TV, JioHotstar, Sony LIV, Voot और Zee5 जैसे स्ट्रीमिंग एप्स शामिल होंगे। Google TV होने के नाते, आपको वॉयस कमांड के लिए इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट और वायरलेस कास्टिंग के लिए Chromecast भी मिलता है। ऑडियो के लिए, कोडक ने Dolby Digital Plus और सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ 40W का स्पीकर सिस्टम शामिल किया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, HDMI पोर्ट्स और USB पोर्ट्स शामिल हैं। वैसे फीचर्स की ये लिस्ट इस प्राइस रेंज के हिसाब से काफी कॉम्पिटिटिव नजर आती है, लेकिन इन टीवी की कई दूसरे डिटेल्स का खुलासा होना अभी बाकी है।



