जोधपुर : स्मार्ट बिजली मीटर बंद करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस जोधपुर युवा कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

ram

जोधपुर। शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा जोधपुर में जनता के भारी विरोध के बावजूद जोधपुर डिस्कॉम के ठेकाकर्मियों द्वारा लगातार लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में पूर्णतया बंद करवाने की मांग को लेकर आज सोमवार 14 जुलाई 2025 को जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा के साथ कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस द्वारा लगाई गई बेरीकेन्डीग को हटाने के दौरान पुलिस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और आपस में झड़प हुई। जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर राजस्थान की जनता में भारी रोष है, सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए, सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर आमजन की बात रखी। युवा कांग्रेस किसानों व आमजन के जनहित के मुद्दों की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी, सरकार अपना यह तानाशाही फैसला वापस नहीं लेती तब तक जोधपुर युवा कांग्रेस इसको लेकर विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम खान,नरेश जोशी,पूर्व विधायक मनीषा पंवार, हेमंत शर्मा, लियाकत अली रंगरेज, ओमकर वर्मा इत्यादि वरिष्ठ नेता एव कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *