जोधपुर : नगर निगम उत्तर के सावन महोत्सव में झूमी महिलाएं

ram

जोधपुर। नगर निगम उत्तर का सावन महोत्सव शुक्रवार को मंडोर उद्यान में आयोजित हुआ। नगर निगम उत्तर जन कल्याण एवं मेंला उत्सव समिति की ओर से आयोजित सावन मौसम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतियोगिताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाया।सावन महोत्सव में उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, पूर्व राज्य मंत्री कीर्ति भील, प्रो भरत, संदीप मेहता, उपायुक्त सुरेश जैन, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जनकल्याण एवं मेला उत्सव समिति की अध्यक्ष डॉ. शैलजा परिहार ने बताया कि इस बार सावन महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा एवं आकर्षक लहरिया परिधान पहन कर कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया। सावन महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। म्यूजिकल चेयर में संतोष प्रथम स्थान पर रही, वही रेखा चौहान ने द्वितीय और कौशल्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में ललिता गहलोत प्रथम, अनीता द्वितीय और निरमा तृतीय स्थान पर रही। मेहँदी प्रतियोगिता में रेणु प्रथम, भावना द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रही। मिस सावन में सोनिया तीसरे, वंदना दूसरे और कौशल्या पहले स्थान पर रही। मिसेज सावन क्वीन में रीना तीसरे, दीपिका दुसरे और भावना पहले स्थान पर रही। बेस्ट सोलो डांस प्रतियोगिता में पारुल तीसरे , प्रिया दूसरे ओर दीपिका पहले स्थान पर रही। ग्रुप डांस में दीपमाला एंड ग्रुप विजेता रहे, वही मेले में बाल कलाकार कविशा , हिरण्य, और सोनिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तंबोला प्रतियोगिता में फुल हाउस में परिणीता सामरिया, प्रथम लाइन में दीपिका चौहान, दूसरी लाइन में ममता और तीसरी लाइन में दीपिका सैन विजेता रही।डॉ. शैलजा परिहार. ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जन कल्याण मेला उत्सव समिति नगर निगम उत्तर की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मेला उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों का आभार जताया।कार्यक्रम में जन कल्याण एवं मेंला उत्सव समिति सदस्य जाफरान, मेहराज अंसारी, किरण गहलोत, तारा गहलोत, जयंती गहलोत, सुष्मिता ओझा, बाली देवी, जानी देवी , रजिया सहित मेला समिति की सभी सदस्य, नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *