– केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार
जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आग्रह पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 120.19 करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी है, इस पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। शेखावत ने कहा कि गडकरी जी ने सूचित किया है कि जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में नांदेलो की हवेली से लोहावट की सड़क, जिसकी लंबाई 30.25 किमी है, का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 58 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार, पाली में उरचियाड़ा-बीसलपुर- खटियासन तक की 41 किमी लंबाई की सड़क का 62.19 करोड़ रुपए की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत गडकरी जी का आभार। गौरतलब है कि विगत 5 मई को शेखावत ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र लिखकर उक्त सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का अनुरोध किया था।

जोधपुर : जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गों का 120.19 करोड़ से होगा चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
ram


