जोधपुर : रक्षाबंधन अभियान का आयोजन: सुरक्षा बलों व स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पण का सलाम

ram

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के मार्गदर्शन में “रक्षाबंधन अभियान” के तहत बनाड़ पुलिस थाने एवं राजकीय चिकित्सालय में रक्षासूत्र बाँधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा बलों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम व समर्पण को सम्मानित करना तथा सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना था। बनाड़ पुलिस थाने में थाना निरीक्षक गंगाराम चौधरी, उप निरीक्षक राजूराम, त्रिलोकदान सहित अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनकी सेवाभावना को सलाम किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने समाज की सुरक्षा में अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। राजकीय चिकित्सालय बनाड़ में प्रभारी डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. महावीर बिश्नोई, डॉ. बुद्धि प्रकाश तथा समस्त चिकित्साकर्मियों को रक्षासूत्र अर्पित कर उनके योगदान की सराहना की गई। स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए उनके साहसिक कार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक, जिला महामंत्री सुमित्रा विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता प्रजापत, बनाड़ मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल बिश्नोई, रामदीन धुंधवाल, रामनिवास तेतरवाल, ओमप्रकाश प्रजापत, गुमान सिंह, माधु सिंह, प्रोफेसर आर.डी. सागर तथा रवि विश्नोई सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। यह अभियान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले सेवाकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *