झालावाड़ : कई वर्षों से चला आ रहा अतिक्रमण हटवाया

ram

झालावाड़। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति झालरापाटन की ग्राम पंचायत गिरधरपुरा में आयोजित शिविर में ग्रामवासियों द्वारा कई वर्षों से रास्ते एवं नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार झालरापाटन नरेन्द्र कुमार मीणा ने उक्त प्रकरण की जांच एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। साथ ही शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा आबादी भूमि के 16 पट्टो का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा आपसी सहमति से तीन बंटवारे, तीन रास्ते का खुलासा तथा चार जमाबंदी में नाम शुद्धि के प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 50 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में पंचायत समिति झालरापाटन प्रधान भावना झाला, स्थानीय प्रशासक मोहनलाल मीणा व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *