ज्वेलर्स एसोसिएशन शो (JAS-26) 3-5 जुलाई 2026

ram

जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर द्वारा 3 से 5 जुलाई तक सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में JAS-2026 द प्रीमियम B2B शो का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जयपुर के रंगीन रत्नों एवं जड़ाऊ आभूषणों की भव्य दुनिया प्रस्तुत की जाएगी। JAS शो देश के सबसे बड़े बिजनेस टू बिजनेस (B2B) ज्वेलरी आयोजनों में से एक है। यह वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच है। जहाँ जपपुर के ज्वेलर्स एवं रत्न व्यवसायी अपने आभूषणों के साथ साथ रंगीन रत्नों का प्रदर्शन करते हैं। वर्ष 2007 से ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित JAS शो लगातार प्रगति कर रहा है। हमारे प्रदर्शकों (Exhibitors) और पूरे भारत से आने वाले व्यापारिक खरीदारों (Trade Buyers) की मांग पर इसे 2021 से B2B स्वरूप दिया गया। यह प्रयोग सफल रहा और प्रदर्शकों को अपने व्यापारिक खरीदारों के साथ बेहतर नेटवर्किंग का अधिक समय प्राप्त हुआ। लगातार B2B प्रारूप में आयोजित होने बाला यह शो का 7 वाँ संस्करण (7th Edition) है। इस वर्ष इस शो को MSME में पंजीकरण (Registered) भी किया गया है। JAS-2026 का उद्घाटन 3 जुलाई को सुबह 10 बजे श्री मावजीभाई शामजीभाई पटेल, Co-Founder एवं Managing Director, Kiran Gems Private Limited (जो दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक हीरा निर्माता कंपनियों में से एक है)। उनकी उपस्थिति तथा श्री K.P. Abdul Salam, Vice Chairman & GED, Malabar Group and MR. TAWHID ABDULLAH, Chairman, Dubai Jewellery Group & CEO, Jawhara Jewellery, Dubai, श्री प्रमोद डेरेवाला, Chairman, NGJCI (Guest of Honour) के कर कमलो द्वारा किया जायेगा | Jewellery Eminence Awards- 2026 समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों और सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर होंगे। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के विजनरी प्रेसिडेंट, सुविक्षात समाजसेवी और अनुभवी लीडर जिनके नेतृत्व में जस- 2026 एक कीर्तिमान रचने जा रहा है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी श्री राजू मंगोड़ीवाला और जस के संयोजक श्री अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जयपुर के इतिहास में पहली बार जेम्स ज्वेलरी, डायमंड सेक्टर में दुनिया की शीर्ष हस्तियां JAS-2026 और Jewellery Eminence Awards समारोह में भाग लेने वाली हैं।
JAS-2026 Life Time अचीवमेंट अवार्ड
ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के द्वारा जस के साथ एक अभिनव पहल भी की जाती है जिसमे जयपुर के जेम्स ज्वेलरी सेक्टर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने वाली प्रमुख हस्ती का सम्मान Jewellery Eminence Awards समारोह के दौरान किया जाता है। इस बार JAS-2026 Life Time अचीवमेंट अवार्ड सुप्रसिद्ध उद्योगपति KGK Group के चेयरमैन श्री नवरतन कोठारी को दिया जायेगा ।
JAS-2026: इस बार शो के खास आकर्षणः
यह शो अपनी भव्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। इसमें इस बार 351 बूथों पर रंग-बिरंगे रत्नों और सुंदर रन आभूषणों का अनूठा प्रदर्शन होगा। इनमें 201 बूथ जेमस्टोन और 149 बूथ ज्वेलरी के होंगे एवं कुछ Allied Section के बूथ भी होंगे | इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 16% अधिक बूथ है । JAS-2026 में जयपुर के सभी प्रतिष्ठितं ज्वेलर्स और रत्न व्यवसायी अपने बूथ लगा रहे हैं। साथ ही दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर और मेरठ जैसे शहरों से भी 26 से अधिक प्रदर्शक इसमें भाग ले रहे हैं। शो में भाग लेने के लिए देशभर के 2000 से अधिक ट्रेड बायर्स ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 1000 से अधिक होस्टेड बायर्स भी इसमें शामिल होंगे, जिनके शो के दौरान होटल में ठहरने की व्यवस्था ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा की जाती है। इस बार विभिन्न देशों से एनआरआई को भी ज्वेलर्स इस शो विजिट के लिए आमंत्रित किया गया है। श्री के.पी. अब्दुल सलाम दुबई के प्रमुख भारतीय मूल के उद्योगपतियों और वैश्विक ज्वेलरी उद्योग के सम्मानित नामों में से एक हैं। उन्होंने Malabar Gold & Diamonds को एक छोटे व्यवसाय से विश्वस्तरीय ज्वेलरी ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कंपनी के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं और इसके विस्तार, गुणवत्ता तथा ग्राहक विश्वास को मजबूत करने में उनका विशेष योगदान रहा है। श्री ताहिद अब्दुल्लाह दुबई के आभूषण उद्योग के प्रमुख और सम्मानित व्यक्तित्वों में से एक हैं। उन्होंने Dubai Jewellery Group के चेयरमैन के रूप में दुबई को वैश्विक ज्वेलरी व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में दुबई के ज्वेलरी उद्योग ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और ग्राहक विश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
सईद घानिम अल सुवैदी: चेयरमैन शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
सईद घानिम अल सुवैदी शारजाह के प्रमुख उद्योगपति और व्यापारिक नेतृत्वकर्ताओं में गिने जाते हैं। ये शारजाह के व्यापार, रियल एस्टेट और निवेश क्षेत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने शारजाह के व्यावसायिक वातावरण को अधिक आकर्षक और निवेश-अनुकूल बनाने के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है। सईद घानिम का मानना है कि आर्थिक विकास तभी संभव है जब सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कार्य करें। इसी सोच के साथ उन्होंने व्यापारिक समुदाय की समस्याओं को संबंधित सरकारी संस्थाओं तक पहुँचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने सामुदायिक सहयोग और टीकाकरण अभियानों का समर्थन करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।
दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप (DJG) और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर (JAS) के बीच
MOU: JAS – 2026 की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है – ‘दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप (DJG) और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर (JAS) के बीच MOU ‘ यह MOU दुबई और जयपुर दोनों के लिए नए अवसरों का द्वार साबित होगा। यह भारत और संयुक्त अरब अमीरात के आभूषण उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। दोनों संस्थाओं की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं। जहाँ दुबई विश्व के सबसे बड़े सोना एवं आभूषण व्यापार केंद्रों में से एक है, वहीं जयपुर रंगीन रत्नों, हीरा-जड़ित आभूषणों और कुशल कारीगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। इस MOU के माध्यम से जयपुर के ज्वैलर्स को दुबई के विशाल वैश्विक बाजार तक आसान पहुँच मिल सकेगी। इससे उनके निर्यात में वृद्धि होगी और नए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। दूसरी ओर, दुबई के व्यापारियों को जयपुर के उत्कृष्ट रत्न, पारंपरिक हस्तकला और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो सकेंगे।
यह साझेदारी दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग, डिज़ाइन नवाचार, कौशल विकास और नई विनिर्माण तकनीकों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगी। संयुक्त व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, खरीदार-विक्रेता बैठकों, प्रदर्शनियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन से उद्योग को नई दिशा मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छोटे और मध्यम स्तर के ज्वैलरी उद्योग को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। इस MOU से Quality standards, certification, transparency and sustainable trade को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के आभूषणों की वैश्विक विश्वसनीयता और मजबूत होगी। यह सहयोग निवेश को आकर्षित करने, व्यापारिक विश्वास बढ़ाने और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। कुल मिलाकर, दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप और जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच होने वाला एमओयू केवल दो संस्थाओं के बीच समझौता नहीं होगा, बल्कि यह भारत और यूएई के जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग के लिए विकास, नवाचार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक समृद्धि का एक नया अध्याय सिद्ध हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *