जोधपुर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान–2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नाड़सर, पंचायत समिति भोपालगढ़ में आयोजित शिविर परसाराम के लिए राहत का माध्यम बना। शिविर में ग्राम पंचायत नाड़सर निवासी परसाराम पुत्र किस्तुरराम की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर पेंशन स्वीकृत की गई। अब उन्हें एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी। शिविर में ही प्रक्रिया पूरी होने से परसाराम को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली। उन्होंने पेंशन स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार, ग्राम पंचायत तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत–जन सेवा अभियान आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल है।

जनसेवा अभियान बना परसाराम का सहारा, अब मिलेगी एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन, नाड़सर शिविर में मौके पर पूरी हुई प्रक्रिया
ram


