जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्नता में एकता का मिल रहा संदेश, सोनिया शर्मा, भावना शर्मा और सांवरमल ने जीती ईनाम राशि

ram

जयपुर। प्रदेश में जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट के आयोजन से सभी महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन सोशल मीडिया पर रचनात्मक वीडियो के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। राज्य सरकार की इस पहल से विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रदेशवासी जागरूक हो रहे हैं।

मंगलवार, 18 जुलाई को जारी हुए परिणाम में निवाई, टोंक की 23 वर्षीय सोनिया शर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। उन्होंने राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बनाया।

दूसरे स्थान पर बांदीकुई दौसा की 28 वर्षीय भावना शर्मा रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार बीदासर, चुरू के 20 वर्षीय सांवरमल ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की जानकारी देते हुए वीडियो बनाया। साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।

सभी प्रतिभागियों ने दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ अपना वीडियो पोस्ट किया था।

राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों को जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सारी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।

प्रथम पुरस्कार विजेता सोनिया का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/3gF1Fk9nvOQ

द्वितीय पुरस्कार विजेता भावना शर्मा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/uPQHdWg5e1U

तृतीय पुरस्कार विजेता सांवरमल का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें-https://youtu.be/w4Cfq7csAEo

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *