जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

ram

जयपुर। प्रदेश भर में जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। इसी के साथ जनसम्मान जय राजस्थान संगीत की धुन घर-घर में सुनी जा रही है।
बुधवार, 19 जुलाई को जारी हुए परिणाम में बसवा, दौसा के 30 वर्षीय द्वारकेष सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर जयपुर के 58 वर्षीय राजेश शर्मा रहे उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार जयपुर की ही 31 वर्षीय प्रियांशी ममनानी ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ सभी ने अपना वीडियो पोस्ट किया था।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।
प्रथम पुरस्कार विजेता द्वारकेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/h7tu8dzuWNw
द्वितीय पुरस्कार विजेता राजेश का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें –https://fb.watch/lTDgfh6vH5/?mibextid=cr9u03
तृतीय पुरस्कार विजेता प्रियांशी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जायें- https://youtu.be/0DlmvkTPNE0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *