जयपुर। जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट में अब तक हजारों प्रदेशवासियों को ईनामी राशि दी जा चुकी है। राज्य की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना कर दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर करने पर सबसे उत्तम वीडियो को प्रथम पुरस्कार (एक लाख रूपये), द्वितीय पुरस्कार (पचास हजार रूपये) और तृतीय स्थान पर रहने पर 25 हजार रूपये की धन राशि ईनाम के रुप में मिल रही है। साथ ही 100 वीडियो को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपये (प्रत्येक) प्राप्त हो रहे है।
शुक्रवार, 21 जुलाई को जारी हुए परिणाम में डीडवाना, नागौर के 23 वर्षीय अशोक कुमार बारूपाल ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर रोहट, पाली के 31 वर्षीय राजा राम रहे उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार घड़साना, गंगानगर के 39 वर्षीय अकबर अली ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।