जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीकांड: जलदाय मंत्री जोशी ने मृतक असगर के परिजन को सौंपा 5 लाख का चेक

ram

जयपुर। मुंबई ट्रेन फायरिंग हादसे में जान गंवाने वाले भट्टा बस्ती निवासी मोहम्मद असगर के परिजन को जलदाय मंत्री महेश जोशी ने शनिवार को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा। मंत्री जोशी ने कहा कि असगर के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। असगर के परिजन को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शोक संतप्त परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने मृतक के आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया संवेदना पत्र पढ़ा। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार को उनके हर दुख-सुख में हर समय साथ खड़े रहने का वादा किया। आर्थिक सहायता का चेक भिजवाने पर शोक संतप्त परिजनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

कैसे हुई घटना
बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने गोली माकर मुसाफिरों की जान ले थी। इसी घटना में भट्टा बस्ती में रहने वाले मोहम्मद असगर की भी मौत हो गई थी। जो नौकरी की तलाश में मुंबई जा रहे थे। यह घटना जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन की है। इनमें तीन मुसाफिर और आरपीएफ के एक एएसआई की मौत हो गई थी। असगर की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। असगर पिछले एक साल से अपने परिवार के साथ जयपुर में रह रहे थे। वहां वो एक चूड़ी की फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घटना के दौरान असगर मुंबई नौकरी के लिए जा रहे थे, लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही असगर की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *