इजरायली हमले में लेबनान के 6 लोगों की मौत और 7 घायल

ram

बेरूत। लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर इजरायली हमले जारी हैं। एक कस्बे पर इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में छह लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने इसकी जानकारी दी। नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) के अनुसार पश्चिम बेका में दुश्मन सेना की ओर से निकासी चेतावनी जारी करने के कुछ ही घंटों बाद, दुश्मन के युद्धक विमानों ने पश्चिम बेका के सहमार कस्बे को निशाना बनाया। एनएनए के अनुसार, सोमवार रात इजरायली हमलों ने कफर डूनिन में एक घर को निशाना बनाया। यह कस्बा बेरूत से लगभग 95 किलोमीटर (59 मील) दूर स्थित है। एनएनए के मुताबिक, घायलों को तटीय शहर टायर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दक्षिणी लेबनान के बिंत जुबैल इलाके में भी इजरायली बलों ने ऐन अल-सगीरा मोहल्ले में कई मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस घटना पर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईडीएफ ने सोहमोर पर हमले को लेकर चेतावनी जरूर दी थी। इलाके के लोगों को शहर को खाली करने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि यह “निवासियों के लिए तत्काल चेतावनी” है कि वे बेका घाटी स्थित इस शहर को खाली कर दें और “कम से कम 1,000 मीटर (0.6 मील) दूर खुले इलाकों” में चले जाएं। यह आदेश इजरायली सेना द्वारा हाल के महीनों में जारी किए गए ऐसे कई आदेशों में से एक है। इजरायली हमलों की वजह से दक्षिणी लेबनान में, लोग जबरन विस्थापित हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में करीब 2,869 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लेबनान के सामाजिक मामलों के मंत्रालय ने बताया है कि इजरायली हमलों और सैन्य कार्रवाई के कारण देश में 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *