जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने जबरदस्ती कर उसके न्यूड वीडियो बना लिए। विरोध करने पर शादी करने वादा किया। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। शास्त्री नगर थाने में पीड़िता ने इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO किशोर सिंह भदौरिया कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मुहाना निवासी विजय सपेरा से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत होने पर अच्छे दोस्त बन गए। होली त्योहार पर परिवार घर से बाहर खेलने गया था। आरोप है कि विजय उससे मिलने के बहाने घर आया। घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। रेप कर न्यूड वीडियो बना लिए। विरोध करने पर शादी का वादा किया। आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से आरोपी उसका देहशोषण कर रहा है। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। प्रेग्नेंट होने पर खाने में गोलियां मिलाकर खिला अबॉर्शन करवा दिया। शादी का दबाव बनाने पर साफ मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जयपुर में इंस्टाग्राम फ्रेंड ने किया युवती से रेप:न्यूड वीडियो बनाकर डेढ़ साल से कर रहा ब्लैकमेल, 20 लाख रुपए ऐंठे
ram