बजट घोषणाओं को समय पर और पारदर्शिता के साथ लागू करें- पंचायती राज मंत्री

ram

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन पंचायती राज विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस दौरान पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भी उपस्थित रहे। दिलावर ने बैठक में बजट घोषणा और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी बजट घोषणाओं को समय पर और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। मंदिरों को पट्टे वितरण, जन समस्या समाधान शिविर, पंचायतों की नियमित मॉनिटरिंग और ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही घुमंतु परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। दिलावर ने नई पंचायतों के लिए भूमि एवं भवन की व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, जल संरक्षण, स्वच्छता और पॉलिथीन पर रोक जैसे विषयों पर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने वर्ष 2013 में जिला परिषदों द्वारा ली गई लिपिक भर्ती को एक सप्ताह में एसओजी को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की भी समीक्षा की। बैठक में पंचायती राज के शासन सचिव डॉ. जोगाराम, जल विकास एवं भू संरक्षण विभाग के निदेशक मुहम्मद जुनैद, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की निदेशक सु सलोनी खेमका सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *