बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र के यह वार्ड उप चुनाव अहम थे। चूंकि यह सीधे-सीधे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री व श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी के क्षेत्र से जुड़े है। सम्पन्न हुए उप चुनाव में ऊर्जा मंत्री भाटी के क्षेत्र में भाजपा ने बाजी मारी है। यहां श्रीकोलायत पंचायत समिति की वार्ड 18 की रिक्त सीट पर सम्पन्न हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को शिकस्त देते हुए भाजपा ने यह सीट अपने कब्जे में की है। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चैन सिंह राजपुरोहित के मुताबिक वार्ड 18 सियाणा से भाजपा केे उम्मीदवार महेन्द्र मेघवाल 190 वोटों से जीते है। जीतने के बाद मेघवाल ने कपिल मुनि मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर भाजपा नेता भूप सिंह भाटी, श्याम सिंह हाड़ला, मोहनलाल ढाल आदि मौजूद रहे।
खबर में बता दें कि श्रीकोलायत पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड व प्रधान है तथा खुद भंवर सिंह भाटी श्रीकोलायत विधानसभा के विधायक व प्रदेश की कांग्रेस सरकार में ऊर्जा मंत्री है। आसन चुनाव के मध्यनजर उपचुनाव में भाजपा की जीत ने एक बड़ा संदेश दिया है। ऐसे में कांग्रेस को इस बारे में सोचने की जरूरत है।