प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत आयेगें बालोतरा

ram

बालोतरा। बालोतरा जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत 07 अगस्त, बुधवार को बालोतरा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 07 अगस्त को रात्रि 9.30 बजे बालोतरा पहुंचेगें तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 8 अगस्त को सुबह 9 बजे चिरढ़ाणी ग्राम मंडापुरा में हरियालो राजस्थान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे व सुबह 11 बजे जिला कलक्टर सभागार में जन सुनवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे राजस्थान सरकार बजट 2024 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अधिकारीयों की बैठक लेकर दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे व दोपहर 3.30 बजे जिला कलक्टर सभागार में ही कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक लेंगे। वे शाम 06 बजे सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *