जयपुर। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का भव्य आगाज हो चुका है। सितारों से सजी इस शाम में जहां अमर सिंह चमकीला ने डिजिटल अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म का खिताब जीता, वहीं स्टेज पर कलाकारों के बीच मस्ती और हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
जब स्टेज पर भिड़े अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा
IIFA ने इस बार कुछ नया करने की ठानी, और स्टेज पर एक बॉक्सिंग रिंग तैयार कर दी गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे और फिल्मों व ओटीटी को लेकर मजेदार बॉक्सिंग की। दोनों ने एक-दूसरे पर शब्दों के पंच बरसाए और ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया।
होस्टिंग को लेकर मस्तीभरी नोकझोंक
स्टेज पर होस्टिंग को लेकर अभिषेक, विजय वर्मा और अपारशक्ति खुराना के बीच हल्की तकरार देखने को मिली। हालांकि, आखिर में तीनों ने मिलकर शानदार होस्टिंग की और ऑडियंस को गुदगुदाया।
IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स : चमकीला की धूम
बेस्ट डिजिटल फिल्म – अमर सिंह चमकीला
बेस्ट डायरेक्टर – इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
बेस्ट लीडिंग रोल (फीमेल) – कृति सेनन (दो पत्ती)
बेस्ट लीडिंग रोल (मेल) – विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – अनुप्रिया गोयनका (बर्लिन)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) – दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)
बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी – कनिका ढिल्लन (दो पत्ती)
बेस्ट वेब सीरीज़ – पंचायत सीजन 3 (सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीते!)
नोरा फतेही ने स्टेज पर मचाया धमाल
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने जयपुर के दो युवा कलाकारों के साथ परफॉर्म कर समा बांध दिया। उनका एनर्जी लेवल और ग्रेसफुल मूव्स ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर गए।IIFA अवॉर्ड्स के पहले दिन से ही जयपुर में सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब सभी को बेसब्री से इंतजार है ग्रैंड फिनाले का, जहां बेस्ट फिल्मों और कलाकारों को मुख्य अवॉर्ड्स दिए जाएंगे!

IIFA 2025 : चमकीला का जलवा, स्टेज पर बॉक्सिंग और होस्टिंग ड्रामा, बेस्ट डायरेक्टर-इम्तियाज अली
ram


