महिलाओं को दी स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी

ram

चूरू। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मरु उड़ान राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन चूरू ब्लॉक के श्योपुरा ग्राम पंचायत में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं को शारीरिक स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर कृष्णा ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं और बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उर्मिला एएनएम ने दी। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश गोदारा ने किया। महिलाओं को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में साथिन लिछमा, सखी केंद्र से पूनम चौहान, सुमन, मंजू, भूपेन्द्र, अभिषेक, संदीप भाम्भू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *