उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो के साथ बेबी स्ट्रॉलर को धक्का देते हुए देखा गया

ram

27 मिलियन दिलों की धड़कन हेनरी कैविल पिता बन गए हैं। अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो के साथ अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जोड़े ने इस बात की घोषणा नहीं की है। लेकिन सामने आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड को हाल ही में एक बेबी स्ट्रॉलर के साथ स्पॉट किया गया।पीपल मैगजीन के अनुसार, हेनरी और नताली को 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में एक बेबी स्ट्रॉलर को धक्का देते हुए देखा गया। बता दें, हेनरी एक बेटे के पिता बने हैं या बेटी के, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है और बच्चे के जन्म की तारीख और नाम भी अभी तक गुप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *