सामाजिक सरोकार के कार्यों का भी किया उल्लेख, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार युवाओं को कर रहे प्रेरित- मुख्यमंत्री

ram

‘मन की बात’ का 134वां संस्करण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीट्स से किया संवाद,

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के ‘134वें संस्करण’ में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं के साथ मुख्यमंत्री निवास पर इस कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का जिक्र किया तथा एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से बातचीत की। उन्होंने देशवासियों से तेज गर्मी में अपना ध्यान रखने की अपील की तथा विभिन्न राज्यों के आमों की किस्मों का जिक्र किया। उन्होंने केरलम के आलुवा में साजी वलाशेरिल द्वारा चलाए जा रहे अनोखे स्वीमिंग क्लब, एस्ट्रोनॉमी क्लब, बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी, नाइट ऑब्जर्वेशन कैम्प, बिग बैंग एस्ट्रोनॉमी क्लब, आईसैक, भारत की पहली गंगा डॉलफिन रेस्क्यू एम्बुलेंस, उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में आकाश गुप्ता के मनोरमा नदी को बचाने के प्रयास, गोवा के बालकृष्ण अइया के पाइपलाईन बिछाने के प्रयास और तमिलनाडू की गिरिजा अम्मा की ओर से सैनिकों के लिए चलाए जा रहे अभियान का जिक्र किया। उन्होंने बीते दिनों अपनी नीदरलैंड यात्रा से चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाओं की भारत वापसी का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए वे सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़ें तथा नवाचार अपनाकर अपने कौशल में वृद्धि भी करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार युवाओं को सकारात्मक परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *