भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत

ram

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया के अल्पप्रवास पर चित्तौड़गढ़ आगमन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, ओछड़ी में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बुनकर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया का ऊपरना ओढ़ाकर एवं चित्तौड़ दुर्ग की प्रतीकात्मक तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष देवराज धोबी ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश बुनकर, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, नगर महामंत्री चंद्रशेखर सोनी, पूर्व भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, राहुल गांछा, आशीष आर्य, मुकेश मेघवाल, पवन गोस्वामी, गौरव सोलंकी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *