गहलोत सरकार में गवर्नेस ही गायब – अर्जुनराम

ram

बीकानेर। केन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने गहलोत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है गुड गवर्नेस के नाम पर राजस्थान की सत्ता में आई गहलोत सरकार में गवर्नेस ही गायब है। जानकारी में रहे कि चुनावी साल में अटेकिंग मोड़ में आये केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गहलोत सरकार पर लगातार प्रहार कर रहे है। सोमवार को अजमेर में आयोजित सीआरपीएफ के आयोजन में शामिल होने के बाद मीडिया से रूबरू हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गहलोत सरकार में सिर्फ गवर्नेंस ही नहीं डेवलपमेंट भी गायब है। उन्होने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इसका बड़ा कारण है सरकार का दो खेमों में बंटा होना। ये सरकार शासन में सुरक्षित रहने की भावना से शासन करती है। अशोक गहलोत जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तब से असुरक्षित भाव से ही सीट पर बैठे। उन्हें अब डर लग रहा है कि मेरी कुर्सी हिल रही है। कांग्रेस के विधायक ही मिनी मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग करने लगे हैं। इसीलिए कानून व्यवस्था बिगड रही है। कांग्रेस सरकार गुड गवर्नेंस के नाम पर शासन में आई और गवर्नेंस ही गायब है, डेवलपमेंट गायब है, केवल कुर्सी कैसे बची रहे इसी दिशा में काम कर रही है।
-गहलोत जानते है जा रही है कांग्रेस सरकार
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा मुख्यमंत्री गहलोत जानते है कि राजस्थान में उनकी सरकार प्रस्थान कर रही है। इसके बावजूद पता नहीं कि वे किस आधार पर १५६ सीटों का दावा कर रहे हैं, मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की तो 163 सीटें आना तो तय हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *