माया नगरी मुंबई में इंडिया कॉउचर वीक 2023 का आयोजन किया जा रहा है। फैशन डिज़ाइनर एक से बढ़कर एक कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना ने बीते दिन अपना कलेक्शन लॉन्च किया। दोनों के लिए अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला और अभिनेता ईशान खट्टर शोस्टॉपर बने थे। दोनों ने डिजाइनर के सबसे बेहतरीन कपड़ों में रैंप पर वॉक किया और अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। शोभिता और ईशान के रैंप वॉक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, शोभिता धूलिपाला और ईशान खट्टर को डिज़ाइनर कपड़ों में रैंप पर वॉक करते देखा जा सकता है। जहाँ अभिनेत्री ने सिल्वर कलर के एक चमकीले ऑउटफिट में नजर आई। इस ऑउटफिट में शोभिता बेहद ही सेक्सी लग रही थी। रैंप पर चलने के दौरान सबकी नजरें सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही देख रही थी। वहीं अभिनेता के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कोट-पैंट में रैंप पर वॉक किया। इस ऑउटफिट में ईशान काफी हैंडसम लग रहे थे।

ग्लैमरस Sobhita Dhulipala ने हैंडसम हंक Ishaan Khattar के साथ रैंप पर किया वॉक, सोशल मीडिया पर छाए वीडियो
ram