कोटड़ी के युवाओं के लिए तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा की सौगात

ram

भीलवाड़ा। कोटड़ी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर आ गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कोटड़ी का नवीन, भव्य एवं आधुनिक भवन पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 मई 2025 से प्रारंभ हो गई है। यह संस्थान अब कोटड़ी क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी व औद्योगिक शिक्षा की एक मजबूत आधारशिला बनकर उभरा है, जहां से वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।

चार प्रमुख ट्रेडों में प्रवेश का अवसर:

इलेक्ट्रिशियन,
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA),
डीजल मैकेनिक,
फिटर।

इन कोर्स के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगारोन्मुख ज्ञान प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें निजी व सरकारी क्षेत्रों में काम करने लायक बनाएगा।

प्रवेश से जुड़ी प्रमुख जानकारी:

प्रवेश प्रारंभ तिथि: 10 मई 2025
अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025
न्यूनतम योग्यता: कक्षा 10वीं उत्तीर्ण
आवेदन माध्यम: SSO ID के ज़रिए ऑनलाइन या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से

फॉर्म जमा: ऑनलाइन आवेदन के पश्चात फॉर्म की प्रति संस्थान में जमा करनी होगी

शुल्क संरचना:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ₹3400/- (जिसमें ₹1000/- रिफंडेबल कॉशन मनी शामिल है)

बालिकाओं के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क – यह सरकार की बेटियों को आगे बढ़ाने की नीति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

संस्थान की विशेषताएँ व लाभ:

अत्याधुनिक लैब, वर्कशॉप्स एवं कंप्यूटर कक्ष, अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन, स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में प्लेसमेंट का अवसर, स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास की कार्यशालाएँ, औद्योगिक भ्रमण और ऑन-जॉब ट्रेनिंग, तकनीकी शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास

“आईटीआई कोटड़ी – हुनरमंद भारत की दिशा में एक कदम”

संस्थान के अधीक्षक श्री वनफूल जाट ने कहा कि
“आईटीआई कोटड़ी केवल एक भवन नहीं बल्कि इस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य की नींव है। यह संस्थान युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाएगा। हमारा प्रयास है कि हर युवा को कौशल मिले, रोजगार मिले और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले।”

कोटड़ी के युवाओं से अपील:

संस्थान अधीक्षक ने अपील करते हुए कहा कि यदि आप 10वीं पास हैं और अपने भविष्य को एक ठोस तकनीकी नींव देना चाहते हैं, तो राजकीय आईटीआई कोटड़ी में प्रवेश लेकर अपने सपनों को साकार करें। यह संस्थान आपके लिए शिक्षा नहीं, हुनर और रोजगार का द्वार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *