घर बैठे पाएं पार्लर जैसा Glowing Skin, आजमाएं ये वायरल ब्यूटी हैक्स

ram

नई दिल्ली। खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, ताकि उनके चेहरे पर निखार आ सके और ये लंबे समय तक बना भी रहे। लेकिन कई बार हम घर में मौजूद उन प्राकृतिक चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आज हम ऐसी ही दो खास चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की रंगत सुधार सकती हैं।खाद्य वसा और तेल नारियल तेल और शहद का मेल नारियल तेल और शहद का मिश्रण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को गहराई से नमी देते हैं और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। बनाने का तरीका: सबसे पहले एक चम्मच नारियल तेल लें और उसमें एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाएं। कैसे लगाएं: इस मिश्रण को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फायदा: इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा का रूखापन खत्म होगा और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। नारियल तेल और हल्दी का नुस्खा हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ करने और रंगत निखारने में सहायक होते हैं। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाया जाता है, तो यह त्वचा को एक स्वस्थ चमक देता है। बनाने का तरीका: एक चम्मच नारियल तेल में बस एक चुटकी हल्दी मिलाएं। कैसे लगाएं: इस पेस्ट को चेहरे के दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक लगा रहने दें। फायदा: ताजे पानी से चेहरा धोने के बाद आप महसूस करेंगे कि त्वचा साफ हो गई है। यह नुस्खा पिंपल्स को कम करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में बहुत असरदार है। त्वचा के लिए नारियल तेल के अन्य लाभ नारियल तेल फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन को अंदर से पोषण देता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा को कोमल बनाता है और बढ़ती उम्र के निशानों को भी कम करता है। ध्यान रहे कि अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इन नुस्खों को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *