गहलोत ने राज्य सरकार पर लगाया सिलिकोसिस पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप

ram

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर सिलिकोसिस पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि उसे तत्काल इनके नये कार्ड बनाने, ब्लॉक कार्ड खोलने और पॉलिसी का पूर्ण लाभ सुनिश्चित करना चाहिए। गहलोत सोमवार को यहां सिलिकोसिस पीड़ितों एवं उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में हमारी कांग्रेस सरकार ने सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए चार लाख रुपए की सहायता राशि का प्रावधान किया। वर्ष 2019 में देश की पहली सिलिकोसिस पॉलिसी बनायी, जिसमें पांच लाख रुपए सहायता, निशुल्क इलाज और 1500 रुपए मासिक पेंशन का प्रावधान किया गया। 2019 से 2023 के बीच लगभग 35 हजार मरीजों को 911 करोड़ रुपए की सीधी मदद पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *