गंगानगर: नागरिक सुरक्षा में 500 स्वयंसेवकों रखे जायेंगे

ram

गंगानगर। नागरिक सुरक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेशो की अनुपालना में नागरिक सुरक्षा विभाग, गंगानगर में न्यूनतम 500 नये स्वयंसेवकों का मनोनयन, चयन एवं आवंटित बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण लक्ष्य को पूर्ण किये जाने हेतु जिले के इच्छुक नागरिक (सशस्त्र सेनाओं, अर्द्ध सैन्य बलों, अग्निशमन, पुलिस के स्थाई कार्मिकों एवं होम गार्ड के स्वयंसेवकों को छोड़कर) जो सेवा देना चाहते हों अपना निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र मय दस्तावेज 20 जून 2025 को सांय 5 बजे तक कार्यालय या संबंधित उपखण्ड कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि विशेष योग्यता वाले क्षेत्रिय नागरिकों जिनमें विशेषत: एक अग्निशमन, आपदा प्रबन्धन डिग्री या डिप्लोमाधारी, 2 एनसीसी, स्काउटस, 3 तैराक, गोताखोर, 4. भूतपूर्व सैनिक, 5 वाहन चालक (2 वर्ष पूर्व का भारी वाहन का लाईसेंसधारी), 6. नर्सिंग डिप्लोमा इत्यादि में से जो आपदा प्रबन्धन व नागरिक सुरक्षा कार्यों के लिए विशेष योग्यता रखते हों, को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में प्राथमिकता दी जावेगी।

उन्होंने बताया कि विशेष योग्यता रखने वाले नागरिक (स्थानीय निवासी) का जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं आवेदन की अन्तिम तिथि तक 18 वर्ष की आयु से अधिक है, जिनका चरित्र पुलिस द्वारा सत्यापित किया गया हो एवं जो मनोनयन पश्चात् स्वयं के खर्चे पर जिला स्तर पर 10 दिवस का अवैतनिक बुनियादी प्रशिक्षण लेने के लिए सहमत हों, ऐसे सेवाभावी व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन, चयन किया जाकर उन्हें नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनाया जाना है। उन्होंने बतया कि कम से कम प्राथमिक स्तर का शिक्षा प्रमाण पत्र (लगातार तीन वर्षों की अंकतालिका मान्यता प्राप्त विधालय से), गंगानगर जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र, सक्षम स्तर से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (03 माह से पुराना ना हो), पुलिस द्वारा सत्यापित चरित्र प्रमाण प्रमाण (03 माह से पुराना ना हो), निदेशालय नागरिक सुरक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी शर्तें एवं दिशा निर्देश मान्य होगें।
संविदा पदों पर नये सदस्यों के नामांकन हेतु गठित कमेटी द्वारा निर्धारित प्रकिया द्वारा चयन किया जायेगा। निर्धारित दिनांक के पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। मनोनयन पश्चात् चयनित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों को आवश्यकता अनुसार लगाया जायेगा। आवेदन पत्र आपदा प्रबंधन सहायता एवम् नागरिक सुरक्षा राजस्थान, जयपुर की वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *