गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कल

ram

टोंक । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति टोंक जिला संयोजक सुनील बंसल एवं ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 28 जून को प्रात: 8.30 बजे ‘‘गांधी दर्शन यात्रा’’ गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अग्रवाल धर्मशाला पहुचेगी।। कार्यकम प्रभारी व विकास अधिकारी पंचायत समिति टोंक रामावतार यादव ने बताया कि प्रात: 9.30 बजे से कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रेशन एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। प्रात: 11 बजे से गांधी दर्शन पर आधारित वक्तव्य 12 बजे तक, दोपहर 12 बजे से गांधी दर्शन पर आधारित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए वक्तव्य 1 बजे तक, दोपहर 1 बजे से खादी एवं गांधीजी के अन्य रचना रचनात्मक कार्यों पर वक्तव्य 2 बजे तक, 2 से भोजन व्यवस्था 3 बजे तक, 3 से गांधी दर्शन पर आधारित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी 4 बजे तक, 4 से प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रशिक्षण शिविर समापन 5 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *