चिकित्सा संस्थानों में एलईडी टीवी स्क्रीन पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार

ram

जयपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जयपुर द्वितीय जिले के चिकित्सा संस्थानों में एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से मिशन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा संस्थानों में लगी एलईडी स्क्रीन पर मिशन से संबंधित जागरूकता संदेश एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को योजनाओं और सुविधाओं के बारे में आसानी से जानकारी मिल रही है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी (ABHA ID) के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों को उपचार संबंधी जानकारी एवं स्वास्थ्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिल रही है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित होने वाले संदेशों से मरीजों एवं परिजनों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपनी आभा आईडी बनवाकर अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *