ग्राम हथैनी में बर्तन बैक की स्थापना

ram

भरतपुर। राज्य सरकार की विशेष पहल के तहत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत हथेनी में बर्तन बैंक के पायलेट प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया गया। राजिविका समूह के महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा बर्तन बैक की स्थापना की गई है इससे गांवों को प्लास्टिक कचरे से मुक्ति करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढेगें। बर्तन बैंक में स्टील के वर्तनो का एक सेट होगा जिसमे एक थाली, एक चमच्च, एक गिलास एवं तीन कटोरी होंगी जो की ग्राम पंचायत में होने वाले आयोजनों हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर दिए जायेंगे। बर्तन बैक का शुभारम्भ जिला परियोजना समन्वयक विमल शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के लिए लोगो में जागरूकता लाने में यह योजना मील का पत्थर का साबित होगी। इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक पंचायत समिति सेवर अमरेन्द्र सिंह, रोहित जैन ग्राम विकास अधिकारी हथैनी मनीष सिंह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *