वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं जनसुरक्षा के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर

ram

डीग। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को उपखंड पहाड़ी का औचक निरीक्षण कर वर्षा के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी, राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहाड़ी कस्बे में थाने के पास, हॉस्पिटल रोड‌ सहित विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड zकारी कार्यालय में डिजास्टर क्विक रिस्पॉन्स टीम स्थापित करने तथा सिविल डिफेंस टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें। पहाड़ी में जल निकासी को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक स्थान पर सड़क का कटाव कर पानी की निकासी सुनिश्चित की गई है। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन की सुविधा बनाए रखने के लिए संबंधित मार्गों पर आवश्यक ब्लॉकेज/सुरक्षा बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। जिला कलेक्टर ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका पहाड़ी को आवश्यकतानुसार अस्थायी आश्रय स्थल संचालित करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान उपखंड अधिकारी जोगेन्द्र कुमार, तहसीलदार धर्म सिंह, विकास अधिकारी पहाड़ी सहित सिंचाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *