विशेष दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पात्र दिव्यांगजन स्वावलंबन पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन

ram

बालोतरा। केंद्र सरकार के स्वावलंबन पोर्टल से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड को दिव्यांगजनों के जन आधार पोर्टल पर अपडेट करवाए जाने के बाद दिव्यांगजन सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य के जिन विशेष योग्यजनों ने केंद्र सरकार के स्वावलंबन पोर्टल से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया है। उन सभी विशेष योग्यजन व्यक्तियों को इस यूडीआईडी कार्ड को जन आधार में अपडेट करवाना अनिवार्य है, ताकि वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के लिए आवेदन के पात्र हो जाएंगे। स्वावलंबन पोर्टल से जन आधार पोर्टल पर दिव्यांगजनों के डाटा अपडेट की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।
उन्होने बताया कि इन विशेष योग्यजनों को पात्रता के आधार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार ऋण योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, संयुक्त सहायता कृत्रिम अंग या उपकरण योजना, विशेष योग्यजन चिन्हीकरण योजना, विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना जैसी सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में अभिवृद्धि
उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2024 से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत विशेष योग्यजन श्रेणी में पेंशन की आधार दर में 15 प्रतिशत की वृद्धि कर अभिवृद्धि कर पेंशन 1150 रुपए प्रतिमाह भुगतान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा 2025-26 के बिन्दु संख्या-66 दिनांक 19 फरवरी, 2025 के क्रियान्वयन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत विशेष योग्यजन श्रेणी में पेंशन की आधार दर में अभिवृद्वि कर पेंशन राशि 1150 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपए प्रतिमाह की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *