
जमवारामगढ़. विधानसभा चुनावों में मतदान को लेकर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में चुनाव मतदान दल के द्वितीय चरण में पीआरओ तथा पीओ फर्स्ट को प्रशिक्षण दिया गया। प्रोग्रामर शिवराम मीणा एवं अमरचंद यादव ने बताया की द्वितीय चरण प्रशिक्षण में करीब 300 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। एलएमटी विवेक खंडेलवाल, नंदकिशोर शर्मा, नवल किशोर मीणा, महेश चंद शर्मा, सीताराम गुजर, भागीरथ मीणा, अनिल कुमार मारवाल, रामेश्वर प्रसाद मीणा, दीपक तिवारी एवं विजय कूलवाल ने पीआरओ तथा पीओ फर्स्ट को प्रशिक्षण दिया। चुनाव पर्यवेक्षक बिपिन तलाटी ने भी प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया ओर कार्मिकों को चुनाव संबधी विस्तृत जानकारी दी।


