बारां। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। दिलावर दोपहर 1 बजे अंता पहुंचकर आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय अंता के नवीन भवन का उद्घाटन कर वार्षिक उत्सव में तथा दोपहर 2ः30 बजे कृष्णा मैरिज गार्डन, अंता में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। साथ ही सांय 4 बजे राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज अंता के नवीन भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। तथा शुक्रवार को सांय 7 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर 9 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे
ram


